PM मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाएगी युवा कांग्रेस, तलेगी पकौड़े- बूट पॉलिश कर जताएंगे विरोध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

17 सितंबर यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी ने देश के युवाओं से रोजगार के नाम पर ठगी की है।

2 करोड़ नौकरियों का वादा खोखला साबित हुआ जिसके विरोध में कल पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है जिससे युवा खुदकुशी करने को मजबूर है। पढ़े- लिखे युवाओं को पकौड़े बेचने को कहा जा रहा है।

इस भद्दे मजाक के खिलाफ कल मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाया जाएगा। पूरे प्रदेश सहित शिमला में भी राजीव भवन से उपायुक्त कार्यालय तक रोष शिमला तक रोष रैली निकालेंगे व पकोड़े तल कर, बूट पोलिस कर विरोध जताया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

सेवा और समर्पण के भाव से 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स हिमाचल रवाना, 5 वर्षों में 21 लाख लोगों लाभान्वित करने का लक्ष्य-अनुराग

Fri Sep 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख  मंडाविया के कर कमलों से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हिमाचल रवाना करवाया।  अनुराग ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News