NJHPS का CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान, महिला मंडल झाकड़ी ने भी लिया हिस्सा

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तहत मंगलवार को CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर के मार्गदर्शन में किया गया।
अभियान में एनजेएचपीएस के सीएसआर विभाग के कर्मचारियों के साथ महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान CTU-2 क्वारी रोड के आसपास सफाई कर मार्ग के किनारे और आसपास जमा कचरे को हटाया गया तथा क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
अभियान में एनजेएचपीएस की उपमहाप्रबंधक (आरएंडआर/सीएसआर) श्रीमती कौशल्या नेगी, सहायक प्रबंधक ई. रुमन देवी सहित सीएसआर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले कर्मचारियों और महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों को प्लास्टिक बैग के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से जूट बैग तथा व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

दवा उद्योग पर धब्बा - हिमाचल में 44 कंपनियों की बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, 3 दवा बैच नकली घोषित

Wed Sep 23 , 2026
प्रदेश में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, तीन दवा बैच नकली घोषितशिमला। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की अगस्त माह की ड्रग अलर्ट रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश की 44 फार्मा कंपनियों में निर्मित 64 दवाएं निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में […]

You May Like

Breaking News