IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए हिमाचल सरकार की अनुदान योजना को मिली देश भर में सराहना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की पूरे देश में सराहना की जा रही है। हाल ही में एक गैर सरकारी संस्था स्काॅच ग्रुप द्वारा राज्य में गौसेवा के कार्य को सराहा गया है।
उन्होंने बताया कि यह संस्था सरकारी विभागों या संस्थाओं द्वारा जनसेवा में किये जा रहे अभिनव कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत करती है।


इस संस्था द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा गौवंश के संरक्षण के उद्देश्य से आरंभ अनुदान योजना को मेरिट पर आंका है। इस योजना के अंतर्गत राज्य गौसेवा आयोग के माध्यम से बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए पांच सौ रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योजना से अन्य राज्य भी प्रभावित हुए हैं व इसे अपनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के प्रयासों से गौ सेवा आयोग का गठन कर बेसहारा गौवंश के लिए बेहतरीन कार्य किया है।
वहीं, स्काॅच ग्रुप द्वारा इस योजना के मेरिट में आंके जाने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य पालन व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने गौसेवा आयोग के सभी सदस्यों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों व राज्य की जनता को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बेसहारा गौवंश के लिए विभिन्न गौशाला व गौसदनों के साथ-साथ बड़े गौ अभयारण्य स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की सड़कों को बेसहारा गौवंश मुक्त कर दिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में जिला स्तरीय रिवर फेस्टिवल 21 को, नेचर पार्क मोहल व पार्वती-ब्यास संगम में होंगे अनेक कार्यक्रम -डीसी

Tue Dec 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 21 दिसम्बर को नेचर पार्क मोहल में जिला स्तरीय नदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने उत्सव के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी उत्सव कुल्लू […]

You May Like

Breaking News