file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

मोदी ने बदली भारत में चुनावों की संस्कृति, 5 में से 4 विधानसभा चुनावों में BJP ने की शानदार जीत दर्ज- जम्वाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में चुनावों की संस्कृति को बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि दशकों तक राजनीति में वंशवाद, क्षेत्रवाद, संस्कृतिवाद आदि का बोलबाला था, लेकिन आज यह विकास की, सशक्तिकरण की, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण की राजनीति है।


भाजपा के खिलाफ पार्टियों के गठबंधन का जिक्र करते हुए जम्वाल ने कहा भाजपा राष्ट्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा का केंद्र नेतृत्व हमेशा यह कहा है कि मतदाता जानता है कि विभिन्न नेताओं या पार्टियों के हाथ मिलाने पर भी अपने हितों की रक्षा कैसे की जाती है, चुनाव गणित या अंकगणित नहीं है, बल्कि यह रसायन शास्त्र है।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा की भाजपा रसायन शास्त्र कहती है, तो हम सभी को याद रखना चाहिए कि भारत के गरीब लोग, जिनका वर्षो से शोषण किया गया है, हमारी मां, हमारी बहनें, हमारे युवा और हमारे किसान सभी का नरेंद्र मोदी के साथ एक रिश्ता है, बस एक रासायनिक बंधन के रूप में।

यह प्रधानमंत्री मोदी की केमिस्ट्री है, जिसने उन्हें गरीब जनता को सशक्त बनाने और विकास के अपने रसायन से जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने आम जनता को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव के समय हमें वोट मिले हैं।
इतनी बड़ी जीत के बाद भाजपा हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए भी तैयार है और हम हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाने जा रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम पहले कर्मचारियों का दे जवाब उसके बाद करे मिशन रिपीट का दावा, आम आदमी पार्टी देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने-आशा कुमारी

Fri Mar 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में होने के दावे कर रही है। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और विधायक आशा कुमारी ने इन दावों को   मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया है। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News