file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

निरमण्ड में भाजयुमो मंडल आनी के प्रशिक्षण वर्ग में अमर ठाकुर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

भाजयुमो मण्डल आनी के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को निरमण्ड में सम्पन्न हुआ।शिविर के समापन पर एपीएमसी चेयरमैन एवं भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष  वेद ठाकुर की अगुवाई  में चल रहे युवा मोर्चा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया और सरकार की योजनाओं व बिकास कार्यों की आम जनता तक ले जाने का कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया गया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्यातिथि एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने कहा कि  राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है औऱ “संघर्ष सेवा और बलिदान युवा मोर्चा की पहचान है।

उन्होंने कहा कि जनता आज भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित है। ऐसे में कार्यकर्ता अपना उत्साहवर्धन करते हुए आगामी आम चुनावों के लिए कमर कस लें।

इस मौके पर  भाजपा जिला महामंत्री जोगिंद्र  शुक्ला, मंडल महामंत्री  योगेश भार्गव. योगेश परमार. जिला उपाध्यक्ष  दूनी चंद . देवेंद्र नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष  दलीप ठाकुर.मंडल उपाध्यक्ष  प्रेम ठाकुर.जीवन चौहान. सुरेंद्र ठाकुर.आई टी जिला संयोजक  आशीष शर्मा.युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीराज. युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पांडे .युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश ठाकुर. युवा मोर्चा जिला सचिव विक्रांत भारद्वाज.  मंडल युवा मोर्चा  अध्यक्ष वेद ठाकुर .मंडल महामंत्री धर्मपाल नेगी तथा हरीश मेहता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुद्दा- कैम्पस प्लेसमेंट के बजाय वॉक इन इंटरव्यू करवाकर MBBS कर रहे डॉक्टरों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हिमाचल सरकार- निगम

Tue Apr 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों से प्रतिवर्ष MBBS का प्रशिक्षण करने के उपरांत डॉक्टरों को कैंपस प्लेसमेंट देकर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाता था,परंतु 21-22 में कोविड की वजह से सत्र पांच महीने […]

You May Like

Breaking News