file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

25 साल बाद ठियोग नगर परिषद पर सत्त्ता के दबाव के बावजूद कांग्रेस का कब्जा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ठियोग नगर परिषद में कांग्रेस ने 25 सालों के लंबे अंतराल के बाद आज नगर परिषद पर अपना कब्जा जमा लिया। भाजपा की लाख कोशिशों और सत्ता का दवाब भी उसके कोई काम न आया।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जो स्वम् इस पर अपनी पूरी नजर रखे हुए थे के समक्ष भाजपा की पूरी रणनीति फेल हो गई और नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के विवेक थापर व उपाध्यक्ष पद पर रीना रॉय फिर से काबिज हो गये है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विजय जलूस में शामिल हुए।इस अबसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सत्ता के भारी दवाब के बावजूद कार्यकर्ता टस से मस नही हुए यही हमारी एकता है।उन्होंने भाजपा के षड्यंत्रों से लोगों व कार्यकर्ताओं को आगह करते हुए कहा कि अब यह जीत का सिलसिला थमना नही चाहिए।उन्होंने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरुप खरा उतरने के पूरे प्रयास करने होंगे।
जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने बताया कि नगर परिषद ठियोग में कुल 7 वार्डो में से 4 पर कांग्रेस व 3 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी।भाजपा यहां अपना खाता भी नही खोल पाई।कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के बाद से भाजपा यहां दवाब बना कर खरीदफरोख्त से नगर परिषद पर कब्जा जमाने के पूरे प्रयास में थी,पर कांग्रेस पार्षदों ने अपनी एकता के साथ उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया।
इस दौरान नव निर्वाचित पार्षद अनिल ग्रोवर,नीतू मेहता के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट, ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेद्र कवंर,संजय शर्मा,अनिता वर्मा,मदन शर्मा भी अन्यों के अतिरिक्त विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC में लंगर को लेकर चली सरदारों की लड़ाई में MS जनक राज बोले- पारदर्शिता से किया टेंडर कोई बंदरबांट नहीं की

Fri Jan 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला आईजीएमसी में रैन बसेरे को लेकर मचे घमासान थमने का नाम नही ले रहा है। रैन बसेरे के संचालन को बीते दिन नोफेल सोसाइटी को दे दिया है। लेकिन ऑल माइटी संस्था जो पिछले कई सालों से आईजीएमसी में लंगर चला रही हैं ने इस पर सवाल […]

You May Like

Breaking News