CM जयराम ठाकुर 3 जून को रामपुर बुशहर के दौरे पर, करेंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास, पुलिस ज़िला बनाने की मांग- कौल

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर 3 जून को रामपुर का
दौरा कर करीब 121  करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्य मंत्री के दौरे को ले कर रामपुर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है।

हिमकोफेड  के अध्यक्ष कौल नेगी ने बताया मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर के पाट बँगला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  इस दौरान मुख्य मंत्री 42 करोड़ की विभिन्न तैयार योजनाओ का उद्घाटन करेंगे जब की 78 करोड़ के शिलान्यास।


उन्होंने बताया वर्तमान भाजपा सरकार के  कार्यकाल  में करीब 75 हजार मतदाता संख्या वाले रामपुर विधान सभा हल्के में 45 हजार से अधिक लोग सरकारी योजनाओ का किसी न किसी रूप में लाभ ले चुके है।

उन्होंने बताया मुख्य मंत्री से रामपुर दौरे के दौरान रामपुर  में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को बिठाने की मांग रखी जाएगी। 

उन्होंने कहा रामपुर व् आस पास का  क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। क्षेत्र में सतलुज बेसिन पर देश की सब से बड़ी भूमिगत 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी सहित तीन जल विद्युत परियोजनाएं है। 

वैसे भी  प्रशासनिक  उपमंडल रामपुर और कुमारसैन दोनों  रामपुर पुलिस उपमंडल के   अधीन   आते है जबकि निरमंड और आनी  प्रशासनिक उपमंडल भी  रामपुर से निकट है।  ऐसे में  रामपुर  को पुलिस जिला बना कर इस चारो उपमंडलों को जोड़ा जा सकता है। 

कौल नेगी ने कहा  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे कार्य जो अधर में थे , उन्हें भी गति दी जाएगी। लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वह इस सभा में अधिक से अधिक  उपस्थिति दर्ज करे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत 1.71 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया- मुख्यमंत्री

Thu Jun 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, सोलन वैज्ञानिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य के किसानों और बागवानों को लाभान्वित करने के लिए विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं की प्रयोगशालाओं में किए गए अनुसंधान को खेतों में स्थानांतरित किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के नौणी स्थित डॉ. यशवंत […]

You May Like

Breaking News