file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

जय भोलेनाथ स्वंय सहायता समूह काहवी की महिलाओं ने की सफाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी विकास खण्ड की आनी पंचायत के काहवी गांव के जय भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष सीमा ठाकुर ने की।

बैठक में गांव के सौंदर्यीकरण, गांव के रास्तों, नालियों, प्राकृतिक स्रोतों की साफ सफाई करने, नशे के प्रति जागरूकता अभियान छेड़ने सहित कई अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के बाद जय भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर गांव की प्राचीन प्राकृतिक बावड़ी की सफाई की।

अध्यक्ष सीमा ठाकुर ने बताया कि इस प्राकृतिक बावड़ी का गांव के लोग सर्दियों में इस्तेमाल करते हैं।

इस दौरान उनके साथ जय भोलेनाथ स्वंय सहायता समूह की सचिव तारा ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुजाता ठाकुर, दीपा, कामिनी, रीना,सुमित्रा, बबीता वर्मा, बबिता ठाकुर, मधु आदि मौजूद थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांगड़ा-चम्बा में 4.3 तीव्रता के भूकंप का झटका, सहमे लोग जम्मू कश्मीर भी हिला

Wed Jan 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा भूकम्प की दृष्टि से अति संवेदनशील चम्बा कांगड़ा की धरती बीती रात भूकम्प के तीव्र झटके से हिली। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3आंकी गई। भूकम्प मंगलवार देर रात करीब 10:46 बजे आया। जिसका एपिक सेंटर चम्बा में बताया गया। जहां इसकी गहराई मात्र 5 […]

You May Like

Breaking News