IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सीएम जयराम के स्टाफ के चालक व सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़,शिमला
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय एक बार फिर कोरोना खौफ के साये में है। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्टाफ से दो लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं। जिनमें एक चालक तो दूसरा सुरक्षा कर्मी है। कोविड के लक्षण आने के चलते जिनके कोविड टेस्ट लिए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। दोनों कर्मी सीएम के कांगड़ा- ऊना दौरे के लिए गए थे। ज्वालाजी तक साथ जाने के बाद ये ऊना के लिए पहले ही निकल गए थे। क्योंकि उसके बाद सीएम ने ऊना जाना था। मगर मौसम खराब होने के कारण सीएम ने अपना ऊना दौरा रद्द कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ली थी। जिसके बाद ये दोनों शिमला आ गए थे और सचिवालय में आ जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि फिलहाल सीएम कुछ दिनों से इनके संपर्क में नहीं आये हैं। अब पॉजिटिव दोनों लोगों के कांटेक्ट में आये लोगो को ट्रेस किया जा रहा है। संपर्क में आये स्टाफ के सैम्पल लिए जा रहे है।
बता दें कि इससे पूर्व की सचिवालय में भाजपा नेता के संपर्क में आने से मुख्यमंत्री के उपसचिव कोरोना पॉजिटिव आये थे। जिसके बाद सीएम को सेल्फ क़वारन्टीन होना पड़ा था। अब एक बार फिर से सीएम स्टाफ के दो लोग पॉजिटिव आये हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

38.25 लाख सालाना बोली में गई नगर परिषद रामपुर बुशहर की बहुचर्चित पार्किंग, किया मालामाल

Thu Aug 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर की वार्ड नंबर तीन बनी पार्किंग की नीमाली प्रक्रिया वीरवार को हंगामें के बीच पूरी कर ली गई है। जिसमें सबसे अधिक 38 लाख 25 हजार रूपए सालाना की बोली लगाई गई। इस पूरी प्रक्रिया को कार्यकारी अधिकारी डीसी नेगी की अध्यक्षता में […]

You May Like

Breaking News