IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और ऊर्जा का संचार करेगा।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

वर्तमान में भगवत गीता की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हैं। हम सभी को इन पर चलने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।    

Share from A4appleNews:

Next Post

CM से पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने पर जताया आभार

Tue Aug 27 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News