डोगरा स्काउट का दल मानेरंग एक्सपीडशन के लिए रवाना

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, काजा

भारतीय सेना के डोगरा स्काउट के जवान लाहुल स्पिति के उंचे पर्वत मानेरंग एक्सपीडशन (6593 मीटर) के लिए सोमवार को रवाना हुए है। 

18 सदस्यीय डोगरा स्काउट का दल 30 जुलाई को वापिस समुदो पहुंचेगा। इस दल में  2 आफिसर, 2 जेसीओ और 14 अन्य रेंक के अधिकारी शामिल है। मानेरंग पर्वत का ट्रैक काफी चुनौती भरा है।

इससे पहले भी डोगरा स्काउट का दल मानेरंग पर्वत का ट्रैक कर चुके है। दल को  कमांडर ट्राई पीक्स ब्रिगेड ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने दल के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया । इस अवसर पर डोगरा स्काउट के आला अफसर मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने DC व SP के साथ बैठक में की आपदा प्रबन्धन की समीक्षा, सम्भावित स्थानों पर रखें मशीनरी तैनात

Wed Jul 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश में बारिश के कारण संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न प्रबन्धों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश […]

You May Like

Breaking News