सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

तपते पारे के बीच पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों से गुलजार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश पर्यटकों से गुलजार हो गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के पर्यटन स्थल, मनाली, धर्मशाला, चायल, नारकंड़ा, कुफरी में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

शिमला के होटल भी पर्यटकों से पैक हैं। मालरोड और रिज पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

प्रदेश के होटलों में बुकिंग 80 से 90 फीसदी है। देश के मैदानों में झुलसाने वाली गर्मी से राहत के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी कड़े तेवर दिखा रही है लेकिन मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा यहां का तापमान काफी कम है। शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि शिमला का मौसम काफी अच्छा है।

दिल्ली पंजाब हरियाणा में काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान है। बच्चों को लेकर दोपहर के समय बाहर निकलना दूभर हो गया है।

पर्यटकों ने बताया कि शिमला में तापमान मैदानी हिस्सों की अपेक्षा दस से पंद्रह डिग्री कम हैं। जिसको देखते हुए वे परिवार के संग यहां घूमने आएं हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

खजियार घटना- बीच रोड़ खड़ी की थी फॉर्च्युनर, पुलिस ने पूछा तो झाड़ा रौब, अब कर रहा झूठे आरोप लगा प्रदेश की छवि धूमिल करने के नाकाम प्रयास

Mon Jun 17 , 2024
एप्पल न्यूज़, चंबा हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से जिला चम्बा के खजियार/डल्होजी में हुई दो घटनाओं को तथ्यों से परे, तोड़-मरोड़ कर हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों का व्यवहार व हिमाचल प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश […]

You May Like

Breaking News