सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर बागा सराहन में हुई मासिक बैठक, सरकार से लंबित देनदारियां जारी करने की मांग- रामदेव

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, निरमंड
पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक गुरुवार को बागा सराहन, तहसील निरमंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू अध्यक्ष रामदेव ठाकुर ने की। बैठक में जिले भर से लगभग 50 पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि पेंशनर्स के लंबित मामलों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ योजनाबद्ध तरीके से संपर्क एवं पत्राचार किया जाएगा। इस अवसर पर पांच नए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया गया।


बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पुलिस कैंटीन से जुड़ी सुविधाओं, मेडिकल प्रतिपूर्ति के लंबित बिलों तथा अन्य कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कुल्लू, भुंतर, नगर, बंजार, बालीचौकी, आनी और निरमंड ब्लॉकों के पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रामदेव ठाकुर ने हाल ही में जिला सिरमौर में पुलिस कर्मचारी राकेश के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान लोग वीडियो बनाते रहे, जबकि पुलिस कर्मी हमेशा जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस महानिदेशक की ओर से स्पष्ट वक्तव्य न आना चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पुलिस बल के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
बैठक में पुलिस पेंशनर्स की लंबित वित्तीय देनदारियों को 58 से 65 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनर्स को भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। साथ ही सरकार द्वारा 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनर्स की देनदारियों के भुगतान की घोषणा का स्वागत किया गया।
बैठक का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ तथा संगठन ने भविष्य में भी पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 915 ग्राम अफीम सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Fri Jun 12 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने 915 ग्राम अफीम बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10/11 जून 2026 की मध्यरात्रि को स्पेशल सेल शिमला […]

You May Like

Breaking News