IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक में निर्णय- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ियों को शामिल करना होगा अनिवार्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अश्वनी रामपुर बुशहर

बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन रामपुर बुशहर की वार्षिक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी की अध्यक्षता में रामपुर में संपन्न हुई।

बैठक में बुशहर वॉलीबॉल द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में संपन्न बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक में पारित विभिन्न प्रस्तावों की जानकारी उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को दी गई।

बैठक में आय व्यय पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों के सामने साझा की।

इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने कहा कि आगामी रामपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश, प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों के साथ स्थानीय युवाओं की भी टीम में जगह सुनिश्चित की जाएगी और रामपुर क्षेत्र से संबंधित युवाओं को प्रत्येक टीम में खेलना अनिवार्य किया जाएगा। जिससे स्थानीय युवाओं को भी राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बुशहर एसोसिएशन खेल और खिलाड़ियों के बेहतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खेल के माध्यम से हम अपने स्वास्थ्य के साथ समाज में भी एक उत्तम वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।

खेल खेलने से हमें अच्छा आचरण और सभी के साथ मिलकर रहने का एक अच्छा तरीका सीखने को मिलता है।

इस मौके पर बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी रमेश भारद्वाज, दर्शन दास कायथ, केवल राम भलूनी, जोगिंदर मेहता, सैयद अहमद, प्रेम मेहता, जवाहर मेहता, बबलू नेगी, आनंद नेगी, डी डी कश्यप, संजय मेहता, पवन धदैल, अश्वनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह ने कहा- पुलिस भर्ती का पेपर 'लीक' नहीं हुआ, बल्कि 'बेचा' गया

Wed Oct 26 , 2022
आनी में जातीय समीकरण को ध्यान में रख बंसी लाल को दिया गया टिकट एप्पल न्यूज़, आनी बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के समर्थन में आनी कस्बे में ऱोड शो किया। आनी पहुंचने से पहले प्रतिभा सिंह, उनके समर्थक […]

You May Like

Breaking News