शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खविंद्र सुक्खू का बड़ा बयान- “मैं CM की रेस में नहीं, मैं अनुशासित कार्यकर्ता हूं”

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत लेने के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक आखिरकार रात 8 बजे शुरू हो ही गई। दिन भर चले पोलिटिकल ड्रामा के बाद कांग्रेस विधायक पार्टी ऑफिस पहुंच ही गए।

खासकर मुख्यमंत्री की दावेदारी जता रहे सूक्खविन्द्र सुक्खू करीब 8 बजे अपने समर्थकों के साथ पार्टी ऑफिस पहुंचे। इनके साथ ही कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल भी पार्टी ऑफिस पहुंचे।


पार्टी ऑफिस पहुंचते ही सुक्खू ने मीडिया को बड़ा बयान दिया कि
“मैं CM की रेस में नहीं हूं, मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस का अनुशासित सिपाही हूँ।
हाईकमान जो कहेगा वही मान्य होगा”।
सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू भारी लाव लश्कर के साथ पार्टी ऑफिस पहुंचे । इस दौरान उनके समर्थकों ने खूब नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर प्रतिभा सिंह के समर्थक भी नारेबाजी करते रहे कि रानी साहिब को सीएम बनाओ।

बहरहाल कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और स्थिति स्पष्ट होगी कि हिमाचल के मुख्यमंत्री का नया चेहरा कौन होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कौन बनेगा "मुख्यमंत्री" शिमला में राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक जारी

Fri Dec 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक जारी है। बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, कोटली, संजय […]

You May Like

Breaking News