बवाल- नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बरसे लात-घूंसे, चली कुर्सियां

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुक्रवार को म्याहमाता मंदिर ख्योड़ में बुलाई गई नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। हार का मंथन कर रहे प्रत्याशी नरेश चैहान के समर्थक आपा खो बैठे और हार के लिए टिकट के दावेदारों को दोषी ठहराने लगे।

बैठक में मंच पर लाल सिंह कौशल ने कहा कि नाचन में कांग्रेस की करारी हार के लिए सभी संयुक्त रूप से जिम्मेवार है और प्रत्याशी को भी एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आगे बढ़ कर इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए, मंडी जिला में भी कांग्रेस प्रत्याशी हारे हैं और कोई भी प्रत्याशी एक दूसरे पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं वर्ष 2017 में चुनाव हारे थे और हार की जिम्मेवारी स्वयं अपने उपर ली थी। चुनाव के बाद मंडल कांग्रेस द्वारा बार बार समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर मंडल अध्यक्ष नीलमणी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मंडल कार्यकारिणी अपनी जिम्मेवारी से नहीं भाग सकती है इसलिए मौजूदा कार्यकारिणी को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

लाल सिंह कौशल के संबोधन के बाद प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करते हुए बालहड़ी पंचायत के उपप्रधान गोबिंद राम ने माईक अपने हाथ लिया और हार के लिए पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव लाल सिंह कौशल सहित सभी अन्य टिकटार्थियों को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया जिससे लाल सिंह कौशल के समर्थक भड़क गए और सभा स्थल से बाहर आ गए।

इसके बाद जिला महासचिव उपेंद्र कुमार ने मंच संभाला और सीधे सीधे हार के लिए लाल सिंह कौशल पर गंभीर आरोप लगाए जिससे माहौल अधिक तनावपूर्ण हो गया।

लाल सिंह कौशल ने माहौल को शांत करने की कोशिश की लेकिन नरेश चौहान के समर्थकों ने उनका गिरेवान पकड लिया जिससे कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए और एक दूसरे पर जमकर लातघूंसे बरसाए।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ता हाथों में कुर्सियां लहराते हुए भी नजर आए। जिसके बाद सभा स्थल पर अफरा तफरी मच गई और कार्यकर्ता बिना समीक्षा किए अपने अपने नेताओं के संग चलते बने।

प्रदेष महासचिव लाल सिंह कौशल ने कि कुछ शरारती लोगों ने बैठक का माहौल जानबूझकर बिगाडने की कोषिष की जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मंडल अध्यक्ष नीलमणी ने कहा कि यह एक सामान्य समीक्षा बैठक थी इसमें किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ और न ही इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।

कुछ नेता अपनी प्रेजेंटेशन देने के लिए जोर जोर से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल कांग्रेस कमेटी नाचन एक थी और आगे भी एक रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की 3 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 42 करोड़ की केन्द्रीय निधि स्वीकृत, औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन- CM

Sat Dec 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश को पी.एम. गतिशक्ति योजना के अंतर्गत राज्यों को वर्ष 2022-23 में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 42 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता प्रदान की गई। […]

You May Like

Breaking News