बधाई- तीसरी अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान कुल्लू के अनुदेशक गिमनरसिंह ने जीता “रजत पदक”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

श्रीलंका में आयोजित रावण पैराग्लाइडिंग क्लब व  सेंट्रल प्रोविंस ऑफ श्रीलंका द्वारा आयोजित तीसरी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश वह भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गिमनर सिंह ने कलाकार जौहर दिखाते हुए सिल्वर मेडल भारतके लिए जीता।

प्रतियोगिता फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक सेंट्रल प्रोविंस ऑफ श्रीलंका में आयोजित की गई थी। गोल्ड मेडल दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ने जीता व दूसरे स्थान पर हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी गिमनर सिंह जबकि तीसरे स्थान पर कांस्य पदक भी दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ने जीता।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 देशों के अनेकों खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे थे,  भारतीय दल में केवल दो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे जिसमें दूसरे खिलाड़ी कर्नाटक के बैंगलोर से संबंध संबंधित थे।

गिमनर सिंह बतौर अनुदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग के उपक्रम अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण वह शिक्षण संस्थान में कार्य कर रहे हैं इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में इन्होंने देश का मान बढ़ाया है।

हाल ही में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया के अनुसार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को प्रतिस्पर्धा के दौरान पांव में चोट भी आई परंतु हार ना मानते हुए इन्होंने देश के लिए रजत पदक जीता।

पर्वतारोहण संबंधित संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी व उपनिदेशक रमन घर संगी जी ने सस्थान के खिलाड़ी को मेडल जीतने पर बधाई ब  शुभकामनाएं दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि  पैराग्लाइडिंग उपकरणों के अभाव के कारण उन्हें रजत पदक से  संतोष करना पड़ा ‌। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उच्च स्तर के आधुनिक उपकरण दिलाए जाएं ताकि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल निकालें।

कुल्लू सदर के विधायक वह चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेट्री सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू घाटी के होनहार खिलाड़ी गिमनर सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। एरो क्लब ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल अरविंद भदोनी ने भारतीय खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुकेश अग्निहोत्री पंजाब के जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए इंचार्ज नियुक्त

Wed Mar 1 , 2023
 एप्पल न्यूज़, ऊनाचुनावी रणनीति के माहिर, विकास को लेकर हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध आक्रामक तेवरों के साथ अपनी विशेष पहचान बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान ने अहम जिम्मेदारी लोकसभा उपचुनाव के लिए पंजाब में सौंपी है । कांग्रेस पार्टी कि हाईकमान ने मुकेश अग्निहोत्री […]
मुकेश अग्निहोत्री पंजाब के जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए इंचार्ज नियुक्त

You May Like