किन्नौर के बटसेरी में न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ ने किसान-बागवानों को कीटों से होने वाले नुकसान व फायदों के बारे में दिया प्रशिक्षण

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

बागवानी विभाग किन्नौर द्वारा जिला की ग्राम पंचायत बटसेरी में एक दिवसीय बागवानी विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 किसानों व बागवानों ने भाग लिया।

इस दौरान स्थानीय किसानों व बागवानों को बागवानी से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


विशेष रूप से न्यूजिलैंड से आए वैज्ञानिक डाॅ. रशमी कांत एवं डाॅ. माईक नेलसन ने उपस्थित किसानों व बागवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

उन्होंने मुख्यतः फसलों में कीटों से होने वाले नुकसान एवं फायदों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा बागीचों के प्रवंधन एवं पोषक तत्वों के सही प्रकार से उपयोग बारे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारी डाॅ. प्रबल ठाकुर, टीम लीडर बागवानी विकास मिशन डाॅ. अर्चना चोहान, विषय विशेषज्ञ शिमला डाॅ. बलवीर चोहान, व उद्यान विकास अधिकारी पौध संरक्षण डाॅ. हरमन नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कर्मचारियों को होटल व सर्किट हाउस के ' एक्चुअल बिल' पर ही मिलेगा ' रिइबरसमेंट'

Fri Jun 9 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार के अधिकारी v कर्मचारियों को होटल व सर्किट हाउस में रात्रि ठहराव पर ‘ एक्चुअल बिल’ के आधार पर ही ‘ रिइबरसमेंट’ मिलेगा। इस बाबत सरकार ने कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें पुराने आदेशों में संशोधन किया गया है। यह आदेश हाल ही […]

You May Like

Breaking News