एक वर्ष में पूरी होगी करूणामूलक आधार पर लम्बित भर्ती प्रक्रिया- मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करूणामूलक आधार पर लम्बित रोजगार संबंधी मामलों की प्रक्रिया को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां करूणामूलक रोजगार नीति पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भर्तियों की पात्रता के लिए वार्षिक आय सीमा को 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया जाएगा।

करूणामूलक आधार पर लम्बित मामलों को तीन चरणों में निपटाया जाएगा। पहले चरण में विधवा तथा 45 वर्ष से कम आयुवर्ग के उन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके माता-पिता नहीं है।

वर्तमान में प्रदेश में इस श्रेणी में 141 विधवाएं और 159 अनाथ बच्चे शामिल हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दूसरे चरण में कम वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्तियों को करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा शेष पात्र आवेदकों को तीसरे चरण में नौकरी दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव एम. सुधा देवी और राकेश कंवर तथा सचिव विधि शरद कुमार लगवाल बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट ने नई होम स्टे पॉलिसी को दी मंजूरी, घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को भी 1500, प्राकृतिक खेती फसलों का MSP बढ़ाया और...

Tue May 6 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया। जिन महिलाओं ने घरेलू सहायिका के रूप में न्यूनतम 100 दिन […]

You May Like

Breaking News