file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

स्मार्ट सिटी शिमला- जाखू मंदिर में बना “एस्केलेटर” शुभारंभ के 2 दिन बाद फिर बंद, हजारों श्रद्धालु मायूस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में बना एस्केलेटर शुरू होने के दो दिनों बाद फिर ठप्प हो गया है। वीरवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आठ करोड़ की लागत से बने एस्केलेटर का शुभारंभ किया था।

शुभारंभ के समय भी एस्केलेटर हांफ गया था लेकिन दो दिनों बाद रविवार को भी एस्केलेटर बंद हो गया है। आज मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली लेकिन एस्केलेटर बंद होने की वजह से पैदल ही मंदिर तक जाना पड़ा।

वन्ही कंपनी के मौजूद कर्मचारी ने बताया कि पिछले कल तक एस्केलेटर चला है लेकिन आज मेंटेनेंस और क्वालिटी चैक के चलते इसे बंद रखा गया है।

वन्ही इस बारे में नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें सूचित किया था कि मेंटेनेंस के चलते व वीकली ट्रायल के चलते आज एस्केलेटर को बंद रखा जाएगा। कल से दोबारा एस्केलेटर चल पड़ेगा।

बता दे कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने एस्केलेटर पर लगभग साढ़े आठ करोड़ की लागत आई है। बाबा बालक नाथ मंदिर से दो चरणों में बना यह एस्केलेटर कुल 46.46 मीटर लंबा है और अंतिम छोर हनुमान जी की प्रतिमा के पास पहुंचता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार- अनुपम कश्यप 

Sun Mar 17 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लग गई है। जिला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर गैजेट 7 मई, 2024 […]

You May Like

Breaking News