अपने गुनाहों व टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी मांगे भाजपा नेता, नहीं तो मुंह तोड़ जवाब देगी महिला कांग्रेस- जैनब चंदेल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता जाने के बाद लोगों से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही हैं।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनब चंदेल ने  भाजपा को चेतावनी दी है कि भाजपा कार्यकर्तओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर भाजपा लगाम लगवाएं अन्यथा महिला कांग्रेस भी ऐसी टिप्पणीयों का मुहं तोड़ जवाब देने से पीछे नही हटेगी।

उन्होंने कहा है कि महिला कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। भाजपा के नेता सत्ता छीन जाने के बाद अपना मानसिक सतुंलन खोते जा रहें हैं  और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा व अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं को इस समय आराम की बहुत जरूरत हैं।
जेनब चंदेल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश को वित्तीय संकट में डालने के लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने हमेशा ही झूठ बोल कर लोगों का गुमराह किया है ।
चंदेल ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस सरकार भाजपा के सभी काले कारनामों को जनता के सामने लाएगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी आंदोलन से न तो डरने वाली है और न ही घबराने वाली।

उन्होंने भाजपा नेताओं को अपनी हद में रहने की सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अपने गुनाहों की सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

क़ाज़ा सहित प्रदेश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन

Tue Dec 27 , 2022
एप्पल नेवस, शिमला कोविड-19 मामलों में किसी भी बढ़ोतरी की स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की पड़ताल करने के लिए सीएचसी काजा ‘मॉक ड्रिल’ की गई है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच एहतियाती उपायों के तहत कोविड अस्पताल में […]

You May Like

Breaking News