राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी शिमला, 19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में वितरित करेंगी डिग्रियां

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित करेंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में दस गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित करेंगी।

समारोह में शामिल होने वाली तीसरी राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू

बता दे कि 24 मई, 2013 तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,
30 अक्टूबर, 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एचपीयू के समारोह में शामिल हो चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने से बूस्ट देगा जी- 20 शिखर सम्मेलन, 20 देशों के मेहमान आज पहुंचेंगे धर्मशाला

Tue Apr 18 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशा धर्मशाला में होने जा रहे जी- 20 शिखर सम्मेलन से हिमाचल को दुनिया भर में ब्रांडिंग करने का एक बेहतर अवसर मिला है। यह सम्मेलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प को और आगे बढ़ाने […]

You May Like