हिमाचल में 10 दिन में 15 कर्मचारियों की कोरोना से मौत, वैक्सीन लगा कर ही फील्ड में भेजे सरकार- मन्हास

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने सरकार से आग्रह किया है कि कोविड ड्यूटी में लगाए गए 18 से 44 साल के कर्मचारियों को सरकार वैक्सीन लगा कर ही ड्यूटी पर भेजे जिला प्रधान ने कहा कि पिछले  कुछ दिनों से उन्हें लगातार कर्मचारियों के फोन आ रहे हैं कि इस मांग को सरकार के सामने रखा जाए।

पिछले 10 दिनों में 15 कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है जिसमें अधिकतर 45 साल से कम उम्र के कर्मचारी हैं ऐसे में कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से 2009 की केंद्र की अधिसूचना की भी मांग करते हुए कहा कि समय की नजाकत को देखते हुए सरकार को यह अधिसूचना तत्काल प्रभाब से लागू कर देनी चाहिए क्योंकि इस अधिसूचना के तहत सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत पर एनपीएस कर्मचारी के परिवार को परिवारिक पेंशन का प्रावधान है।

जिला प्रधान ने कहा कि सरकारी कर्मचारी सरकार के हर आदेश का पालन बड़ी मुस्तेदी से कर रहे हैं और वैक्सीन , कोविड एंट्री से लेकर कोविड मरीजों की मॉनिटरिंग जैसे कई कार्य कर रहे हैं जिसमें उनके संक्रमित होने का खतरा बना रहता है ऐसे में सरकार का भी फर्ज बनता है कि अपने कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु जरूरी कदम उठाएं

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने कोविड-19 मरीजों व कोरोना योद्धाओं के लिए की टिफिन सेवा की शुरूआत

Mon May 10 , 2021
एप्पल न्यूज़,शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा प्रदेश में टिफिन सेवा की शुरूआत की गई है।सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि पार्टी […]

You May Like

Breaking News