IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 जून  से महाराष्ट्र राज्य के 5 दिवसीय अध्ययन प्रवास पर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन, भारत में भाग लेने के लिए14 जून को मुम्बई के लिए शिमला से प्रस्थान करेंगे।

             गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन, भारत का आयोजन महाराष्ट्रा इस्टीचयूट ऑफ टेक्नोलॉजी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय द्वारा मुम्बई में 15, 16, तथा 17 जून, 2023 को किया जाना है।

इस सम्मेलन में पूरे भारत वर्ष से 3300 के करीब विधान सभाओं तथा विधान परिषदों के सदस्यों के भाग लेने की सम्भावना है जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य से भी 40 से अधिक माननीय सदस्यों ने भाग लेने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु के अलावा माननीय मंत्री परिषद के सदस्य तथा संसदीय सचिव भी इसमें भाग ले रहे है।

पठानिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई सत्रों का आयोजन किया जायेगा तथाकई राज्यों का समूह बनाकर इसके अलग-अलग सत्र होंगे। इसके अतिरिक्त इसमें मुख्यमंत्रियों का भी अलग से सत्र होगा।

उ न्होंने कहा कि अलग-अलग सत्रों का संचालन अलग-अलग राज्यों के पीठासीन अधिकारी करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के चुने हुए प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना तथा सभी सदस्यों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय अध्ययन को विकसित एवं सुविधाजनक बनाने का प्रयास  करना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल के पोर्टल का शुभारम्भ किया

Wed Jun 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचपीएनआरसी) के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया। नई लॉंच की गई वेबसाइट का उद्देश्य नर्सों को सुविधाजनक तरीके से विभिन्न सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत प्राथमिक पंजीकरण, पंजीकरण का नवीनीकरण, […]

You May Like

Breaking News