सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर को कोरोना का झटका, दत्तनगर में CISF परिवार के 3 पॉजिटिव

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर को कोरोना का एक और बड़ा झटका लगा है। सोमवार को एक साथ 3 लोग पॉजिटिव आये हैं। जानकारी के अनुसार गत दिनों सोनीपत हरियाणा से दत्तनगर में कार्यरत CISF का जवान लौटा था। साथ मे उनकी पत्नी और 7 वर्षीय बच्चा भी था। प्रशासन ने एहतियातन सभी को होम क्वारन्टीन कर रखा था। कल सेंपल जांच के लिए शिमला भेजे थे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब सभी को उपचार के लिए मशोबरा भेजा जा रहा है।

उधर, सराहन से ITBP जवान के सम्पर्क में आये 40 जवानों के सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई जिससे थोड़ी राहत मिली है। रामपुर बुशहर से अब 5 मामले सामने आ चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम वेबकास्ट से करेंगे \'आशा\' को सम्बोधित

Mon Jun 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला वैश्विक कोरोना महामारी के इस दौर में हमारे कोरोना यौद्धा कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से समूची मानव जाति की रक्षा के लिए तन्मयता से अपनी सेवायें दे रहें हैं। इन सराहनीय कार्यों के लिए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार सभी कोरोना वारियर्स का आभार व्यक्त करती हैं। […]

You May Like

Breaking News