सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

स्व. इंदिरा गांधी ने ही रखी थी महिला सशक्तिकरण की नींव, तभी देश में महिलायें हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि देश मे महिला शसक्तीकरण की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने ही रखी थी इसी बजह से आज देश मे महिलायें  हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे खड़ी है।

\"\"

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस महिला स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में जैनब चंदेल ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश मे महिलाओं के लिए जो कानूनी मान सम्मान दिया उसके लिए महिला कांग्रेस सदैब उनकी ऋणी रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज राजनीति का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र महिलाओं को समानता का अधिकार इंदिरा गांधी व कांग्रेस की सरकार ने ही दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी सब से अधिक है।उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को शसक्त करने के लिए समय समय पर अनेक पग उठाए है।

इस दौरान जैनब चंदेल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का झंडा भी फहराया व उसे सलामी दी। बाद में महिला कांग्रेस ने कमजोर वर्गों की महिलाओं को मास्क व सेनेटिरि पैड  का वितरण भी किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने स्वम् सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद को भी खरीदा,जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें और उनकी सहायता का भी संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा को महिला कांग्रेस गांव गांव तक पहुचायेगी। इस दौरान  कविता कवंर, बृंदा सिंह, प्रभा वर्मा, शशि ठाकुर, विनीता वर्मा, शांता राजटा, पुष्पा शोभटा, पवित्रा खलस्टा, वीना शर्मा, ऊषा मेहता, संतोष शर्मा, कृष्णा जरयाल, उमा मुद्रयाल, मीरा ठाकुर,सीमा, उर्मिला, सरिता चंदेल, तारा कमालटा, सुदिरा रावत शकुंतला, निशा सहित प्रमुख तौर पर शामिल थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम बोले- अब बिना पंजीकरण हिमाचल में एंट्री, लोग बरतें एहतियात, विपक्ष बोला -सरकार असमर्थ जनता राम भरोसे

Wed Sep 16 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक मंगलवार को विधानसभा के बाद आयोजित की गई। कैबिनेट में सरकार ने प्रदेश की सीमाएं खोलने का फैसला लिया है। अब बिना पंजीकरण के कोई भी हिमाचल में आ जा सकता है। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स ही […]

You May Like

Breaking News