file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस SC-ST विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में उठी आवाज-जब तक पढ़े लिखे लोगों को आगे नहीं लाएंगे, नहीं हो सकता समाज का उत्थान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त अपने सात दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।सेवादल ने उन्हें सलामी दी। संजय दत्त ने यहां पंहुचने पर अनुसूचित जाति विभाग व अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक की व उनके विभागों से सम्बंधित पार्टी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिये सभी का संगठित होकर आगे चलना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के प्रति हमेशा चिंतित रहें है और यही कारण है कि कांग्रेस की सरकारों ने इस वर्ग उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई।इसी के साथ हिमाचल जैसे राज्य में भी पूर्व कांग्रेस सरकार ने इनके उत्थान के लिए आयोग तक गठित किए।

संजय दत्त ने प्रदेश में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सभी के हितों का सरंक्षण करते हुए समाज मे इन्हें पूरा मान सम्मान दिलवायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां पिछड़े वर्गों के आरक्षण विरोधी रही है। भाजपा ने पूरे देश को आज न केबल आर्थिक बदहाली की ओर धकेल दिया है और समाज को भी बांट कर रख दिया है।

बैठक में एक युवा ने साफ कहा कि जब तक पढ़े लिखे युवाओं को राजनिति में आगे आने का अवसर नहीं दिया जाता तक हमारे वर्ग का उत्थान नहीं हो सकता। समाज को सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षित युवाओं को अवसर दें अन्यथा पिछड़े ही रहेंगे।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यादवेंद्र गोम्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार,पूर्व मंत्री विधायक कर्नल धनीराम शांडिल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगुराम मुसाफिर,विधायक विनय कुमार,पूर्व विधायक किशोरी लाल,डॉ.वीरू राम किशोर,राष्ट्रीय संयोजक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ  सुरेश कुमार,पूर्व महापौर सोहन लाल,कमल किशोर,डॉ.दलीप सिंह धीमान,उत्तम कश्यप,सेनराम नेगी,एस. आर.आजाद,संजू डोगरा,शकुंतला कश्यप,निर्मला चौहान,रिशव पांडे,अंजना धीमान के अतिरिक्त जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी के अन्य लोगों ने भी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाब दिए।

अन्य पिछड़ा वर्ग की बैठक में अध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू,मोहित चौधरी,विक्रम चौधरी,डॉ.मेहन्द्र,हरीश चौधरी, मान चंद राणा,विक्रम चौधरी,विशाल मेहरा,रोविन कौंडल,राजेन्द्र भंडारी, जिया लाल शास्त्री,गोरख धीमान,अरुण वाड़ी,गुरपाल,रत्न चंद अन्यों के अतिरिक्त जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वारघाट कुंडलू के पास पिक अप खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत एक घायल

Sat Jun 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, बीबीएन स्वारघाट कुंडलू के पास एक पिक अप खाई में गिरी एक व्यक्ति की मौत एक घायल घायल को इलाज के लिए हड़ताल पहुंचाया गया यह हादसा आज जिला बिलासपुर की सीमा के नजदीक विधानसभा हलका नालागढ़ जिला सोलन में घटित हुआ जब एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो […]

You May Like

Breaking News