जिस जगह “वीरभद्र सिंह” ने “पीपल” रोपा अब उसी जगह अतुल शर्मा लगाएंगे उनकी प्रदेश में पहली “प्रतिमा”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया है कि 22 जून  को पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कुमारसेन के सेंज में  सुबह 10 बजे उनकी प्रतिमा का अनावरण  किया जाएगा।

इस दौरान वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2002  एक पीपल का पौधा भी रोपा था,और इस क्षेत्र से आते जाते इसपर जल चढ़ाया करते थे।  इस लिये इस जगह को उनकी इस प्रतिमा के लिए चुना गया हैं।

इसके उपरांत कुमारसैन में  इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा महिला रसाकस्सी, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अतुल शर्मा जो हिमायलन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भी है  ने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की याद में उनकी प्रतिमा को हिमायलन  वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनवाया गया हैं।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का सेंज क्षेत्र से विशेष लगाव था इसलिए उनकी याद में उनकी यह प्रतिमा यहां स्थापित की जा रही हैं।

अतुल शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह  वशिष्ठ अतिथि,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेषअतिथि, सम्मानित अतिथि ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर व रामपुर के विधायक नंद लाल होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य पार्टी नेताओं व पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र सरकार ने 9.6 करोड से अधिक महिलाओं को दिए उज्जवला LPG कनेक्शन- बिंदल

Wed Jun 21 , 2023
एप्पल न्यूज, नाहन/सोलन/शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत नहान विधानसभा की पांवटा साहिब ब्लॉक में पढ़ने वाली 12 पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया डॉ राजीव बिंदल ने 12 पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी […]

You May Like

Breaking News