हिमाचल में मौसम ने ली करवट, शिमला में बारिश शुरू- बर्फबारी के आसार, 5-6 जनवरी को भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में मौसम बदल गया है। कड़ाके की ठंड के बाद आज सुबह से ही राजधानी शिमला में बारिश शुरू हो गई। हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 व 6 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 4 जनवरी से मौसम करवट लेगा। जिसके बाद 5 व 6 जनवरी को शिमला, किनौर, लाहुल स्पीति, व अन्य जिलों के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभ 9 जनवरी तक सक्रिय रहेगा जिससे मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी हुई तो किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

MC शिमला की विशेष बैठक में निर्णय- रिज पर बनेगा "सेल्फ़ी पॉइंट"- करोड़ो के कार्यो को दी मंजूरी

Tue Jan 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला नगर निगम द्वारा सोमवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें करोड़ो के कार्यो को मंजूरी दी गई। 27 को दिसम्बर को बैठक में हंगामे के चलते कार्यो को मंजूरी नही दी गई थी और बैठक स्थगित कर दी गई थी वही  सोमवार को हुई […]

You May Like

Breaking News