IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

चिड़गांव के डुंगीयाणी गांव में भीषण आग में 10 घर राख, एक बुजुर्ग महिला की मौत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू

कोरोना संकट के बीच शिमला के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र के तहत डुंगरियानी गांव में रविवार सुबह को भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने गांव के 10 घरों को राख कर दिया है और एक बुजुर्ग महिला के भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है।

फिलहाल आग पर अभी काबू पा लिया गया है। गांव में दो दर्जन के करीब घर हैं और आग की जद में पूरा गांव आने की संभावना बन गयी थी लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है जिससे पूरा गांव राख होने से बच गया है।आगजनी में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
मौके पर मौजूद एसडीएम रोहड़ू बी आर शर्मा ने बताया कि आग से 10 घर पूरी तरह राख हो चुके हैं। आग बुझाने में दमकल वाहनों की मदद ली गयी जिस पर आग को काबू कर लिया है। वहीं आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू जिला में 10 से 2 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, करें नियमों का पालन- डॉ ऋचा वर्मा

Mon Apr 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू जिला दण्डाधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने रविवार को जारी आदेश में कहा है कि कफर्यू में ढील अब प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगी। पहले यह ढील केवल तीन घण्टे के लिए 10 बजे से एक बजे तक थी। लोगों को खरीददारी के लिए […]

You May Like

Breaking News