IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

किसानों और बागवानों के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिये सरकार का आभार- किसान कांग्रेस

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कवर रविंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के सत्र में जो किसानों और बागवानों के मुद्दों पर चर्चा हुई और निर्णय लिये उसके लिए सरकार का स्वागत किया। उन्होंने ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ जी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने नियम 61 के तहत जो विधानसभा में किसान बागवान उनका धन्यवाद करते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी और बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी का भी धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अगली साल के लिए यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्धता दोहराई है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने अपने 19 सूत्रीय मांग पत्र में यह मांग भी रखी थी की टेलीस्कोपिक कॉटन को बंद करके यूनिवर्सल कॉटन का प्रचलन पूरे प्रदेश के बागवानों के लिए होना चाहिए।  इसको कार्य को करवाने  में कांग्रेस सरकार ने जिस प्रकार कार्य किया है वह सराहनीय है।

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की कुछ मांगों में सेब को प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाए दवाइयों में सब्सिडी फिर दी जाए  जिसे हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने माना और लागू किया। उसके लिए हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस, कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री और बागवानी मंत्री का धन्यवाद करती है।

रविंद्र सिंह ने कहा की विधानसभा का जो सत्र हुआ उसमें भाजपा के सभी विधायक हिमाचल आपदा ग्रसित क्षेत्र के प्रस्ताव पर मौन रहे जिसकी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने कहा की ऐसी आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी दलों को एक मत में इस प्रकार के प्रस्ताव को पारित करना चाहिए जिसमे प्रदेश का हित हो। जिस प्रकार से कोरोना समय के दौरान राजनीति छोड़ के कांग्रेस ने भाजपा का साथ दिया औऱ मिलकर के पूरे प्रदेश के लोगों की मदद की थी उसी प्रकार यह घड़ी है जहां पूरे प्रदेश के सभी दलों से यथा संभव मदद की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा के सभी विधायकों की निंदा करती है। प्रधानमंत्री जी ने जिस प्रकार किसान कांग्रेस के पत्र को शिकायत की तरह खारिज किया जिसमें हिमाचल प्रदेश के किसान बागवनों को 1 साल का सीसीसी में ब्याज माफी की बात लिखकर भेजी थी उससे हिमाचल प्रदेश के सभी किसान बागवान अत्यंत दुखी है। यदि 1 साल के इस  ब्याज में माफी दी जाती तो किसान  बागवानों के लिए यह बहुत राहत की बात होती।

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी का आभार करती है जिन्होंने अपने जीवन की सारी पूंजी हिमाचल प्रदेश के हिमाचल आपदा राहत कोष में दान कर दी। कवंर रविंद्र सिंह ने कहा कि यदि इस प्रकार से देश और प्रदेश सेवा के लिए सभी नेता सोचें और आगे बढ़कर दान पुण्य करें तो हमारे प्रदेश की और देश की कायापलट होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों को एक मत में यह संदेश केंद्र सरकार तक पहुंचना चाहिए कि जब हिमाचल प्रदेश में 12000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है तो जितनी भी ज्यादा से ज्यादा मदद केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश को आए वह प्रदेश क्षेत्र में होगी।

उन्होंने यह बताया की आने वाली गांधी जयंती पर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की एक बैठक राजीव भवन में रखी गई है जिसमें हिमाचल के किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा जी पूरी कार्यकारिणी से यथासंभव मदद की राशि एकत्रित करेंगे और जो भी राशि एकत्रित होगी वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस जमा करवाएगी।

उन्होंने यह भी कहा की जितनी भी सरकारी संस्थाएं हैं उन्हें किसने और बागवानों की बात को रखने के लिए हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की ओर से भी प्रतिनिधि बुलाने चाहिए। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संगठन है जो ब्लॉक लेवल पर जिला लेवल पर और प्रदेश स्तर पर पूरी तरह से कार्य कर रही है और इसमें सबसे ज्यादा किसानों और बागवानों की सदस्यता है।

किसी भी निर्णय को लेने में यदि विचार विमर्श किया जाता है तो हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के भी प्रतिनिधि उसे सम्मेलन का और उसे बातचीत का हिस्सा हो ऐसा वह सरकार से आग्रह करती है। इस प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें मीडिया चेयरमैन रॉबर्ट रॉय प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा,प्रदेश महासचिव संगठन पूर्ण चंद,प्रदेशसचिव दीक्षित जोगटा,प्रदेश सचिव सुमन शर्मा,प्रदेश मीडिया सचिव कश्मीरी सिंह सुनील शर्मा और कृष्ण भान शामिल थे

Share from A4appleNews:

Next Post

देश संविधान से चलेगा, गांधी परिवार की पर्ची से नहीं : अनुराग ठाकुर

Wed Sep 27 , 2023
आपदा में मोदी ने बिना देर किए की हिमाचल की मदद, राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या किया : अनुराग ठाकुर  एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय […]

You May Like