IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

2 से 9 अक्टूबर तक मनाया जायेगा 72 वां “वन्यप्राणी सप्ताह”, हिमाचल में नसबंदी से घटी बंदरों की संख्या

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

वाइल्ड लाइफ विंग करवाएगा कई कार्यक्रम, फ़िर से वन्य प्राणी विंग करवा रहा बंदरो की गणना

एप्पल न्यूज, शिमला

2 से 9 अक्टूबर तक वन विभाग का वाइल्ड लाइफ विंग वन्य प्राणी सप्ताह मनाने जा रहा है जिसके तहत वन विभाग द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

72वें वन्य प्राणी सप्ताह में इस बार का थीम “विकास एवम वन्य जीव मार्ग” रखा गया है।

सप्ताह भर वाइल्ड लाइफ विंग अलग अलग कार्यक्रम जिसमें मिनी मैराथन, वर्कशॉप, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी विंग अनिल ठाकुर ने बताया कि 72वे वन्यप्राणी सप्ताह के तहत प्रदेश में अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरुक किया जायेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में बंदरो की संख्या कम हो रही है। 2016 में की गई बंदरो की गणना के मुताबिक हिमाचल में बंदरो की संख्या 3 लाख 16 हज़ार है।

प्रदेश में 1 लाख 76 हजार बंदरो की नसबंदी की गई है। अब फ़िर से हिमाचल में बंदरो की की गणना की जा रही है जो मार्च 2024 तक पूरी होगी।

वन विभाग का वन्य प्राणी विंग बर्फानी तेंदुए की गणना कर चुका है। बर्फानी तेंदुए की अनुमानित संख्या 52 से 72 तक हो सकती है

Share from A4appleNews:

Next Post

विधानसभा की तर्ज पर अब MC शिमला को भी पेपरलेस करने की तैयारी, पार्षदों को देंगे टेबलेट-मेयर

Fri Sep 29 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तर्ज पर अब सबसे पुराने नगर निगम शिमला को भी पेपरलेस करने की योजना है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही हामी भर चुके है। हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही देखने […]

You May Like

Breaking News