सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

श्रम कानूनों को निरस्त करना पीड़ादायक, BMS ने DC के मार्फ़त राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
भारतीय मजदूर संघ शिमला ने बुधवार को डीसी शिमला के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों को करीब 4 साल के लिए निरस्त करने का अध्यादेश पारित करने के निर्णय को श्रमिकों के लिए पीड़ादायक बताया व इसका विरोध किया।

\"\"


ज़िला मंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि कुछ राज्य सरकारों ने बीएमएस व अन्य श्रमिक प्रतिनिधियों से सलाह किए बिना ही कारखाना अधिनियम में संशोधन कर काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिए है। जिसकी संघ ने घोर निंदा की है और राष्ट्रपति से तुरन्त ऐसे निर्णयों को निरस्त कर श्रमिक हित्त में निर्णय लेने की मांग की है।

\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

5 लाख रिश्वत की ऑडियो वायरल मामले में निदेशक स्वास्थ्य गिरफ्तार

Thu May 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में वायरल एक ऑडियो के आधार पर वोजिलेन्स ने बीती रात हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है। निदेशक अजय गुप्ता को विजिलेंस ने इस आधार पर हिरासत में लिया कि ऑडियो में किसी सप्लायर से 5 लाख रुपये के लेन […]

You May Like

Breaking News