file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस का पार्टी मजबूती में बड़ा योगदान, पेपर लीक मामले में आंदोलन के लिए वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी जिम्मेदारियां

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने युवा कांग्रेस कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के राज्य पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की रिव्यू बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामलें में उनका आंदोलन बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में आम लोगों को भी जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश के युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस आंदोलन को गति देने के लिये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय की जाएगी।
बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ किये जा रहे जन आंदोलनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सगंठन की ओर से जो भी आदेश उन्हें मिलते है उन्हें वह पूरी निष्ठा से पूरा करते है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने इस दौरान अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के विस्तार में युवाओ को स्थान देने पर प्रतिभा सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को भी मौका दिया जाना चाहिए।
युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा कि वर्तमान युवा कांग्रेस का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने जिस प्रकार उप चुनावों में अपनी सशक्त भागीदारी निभाई है उसी प्रकार आने वाले चुनावों में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतुल शर्मा, प्रदेश सचिव संदीप कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, सुरजीत भरमौरी, रजनीश मेहता, अखिल अग्निहोत्री, सुकरान्त भाटिया, अरुणा महाजन, अब्दुल खलीक, अनु कुमारी मराठा, प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. चंदन राणा, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत सेन,ज़िला अध्यक्ष अमित ठाकुर, राघव ठाकुर,रविन्द्र ठाकुर,अंकुश कुमार, तरुण ठाकुर,अजित कुमार व अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों मौजूद थे।

बैठक से पूर्व गत दिन लदाख में सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने में सात सैनिकों के शहीद होने पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

Share from A4appleNews:

Next Post

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रिकांगपिओ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Sun May 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ किन्नौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी उर्वशी नेगी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। […]

You May Like

Breaking News