मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन टीम को बधाई दी

चरित्र निर्माण में खेल की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्वालियर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन टीम (बाल) को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है।
उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की, जिसने कर्नाटक को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन भी सुनिश्चित कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने दिए "कोरोना वारियर्स" को वेतन जारी करने के निर्देश

Sun Jun 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, कुल्लू स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने कुल्लू जिला के तीन दिवसीय दौरे के दौरान जरी स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने इस दौरान संस्थान द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News