IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- ऊना के हरोली में झुग्गियों में लगी आग, 2 बच्चों सहित जिंदा जली मां, CM ने शोक जताया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ऊना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिले की हरोली तहसील के बाथू के पास कैलुआ गांव में शनिवार रात झोपड़ियों में लगी भीषण आग की घटना में एक महिला और दो बच्चों सहित तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना में महिला सहित उसके दो बच्चे जिंदा जल गए जो अत्यंत हृदयविदारक है। घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है जो पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

RHPS में दो दिवसीय आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन, NJHPS रहा विजेता

Sun Dec 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर एचपीएस द्वारा द्वारा 15 व 16 दिसंबर को आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन प्रेक्षा गृह, दत्तनगर में किया गया। इससे पहले दो प्रतियोगिताओं का आयोजन एनजेएचपीएस द्वारा करवाया गया।इसी कड़ी में तीसरी आन्तर परियोजना बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन रामपुर एचपीएस द्वारा किया गया। प्रतियोगिता […]

You May Like

Breaking News