IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

महादेव के तपोस्थली श्री खंड महादेव कैलाश की पर्वत मालाएं चांदी में तबदील

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

काफी लंबे समय के बाद पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं और बागवानों के लिए बर्फबारी संजीवनी  साबित हुई है। जहां प्रदेश की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

वहीं आनी वाह्य सिराज  के निरमंड में 18570 फुट की ऊँचाई पर स्थित  देवों के देव महादेव के पवित्र धाम श्री खंड महादेव कैलाश  की पर्वत मालाएं  बर्फबारी से श्वेत वर्ण  में तबदील हो गई हैं।

श्री खंड महादेव कैलाश पर्वत और आस पास की पर्वत श्रृंखलाओं में बर्फ की चांदी नुमा परत चढ़ने से यहाँ की चोटियाँ में सफेदी का बेहद खूबसूरत दृश्य देखते ही बन रहा है।

पूरी वादियों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से  श्री खंड वैली चांदीनुमा हो गई है और पूरी वैली का अद्भुत नजारा देखकर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ उठने लगी आवाज़े तो प्रदर्शन पर लगाई रोक- जयराम

Sat Feb 3 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व किए एक भी वादे को निभाया और न ही सरकार बनने के बाद एक भी ऐसा काम किया जो सरकार करती है। जो लोगों को पिछली […]

You May Like

Breaking News