file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला में उत्साह के साथ मनाया गया CM सुक्खू का 62वां जन्मदिन, बोले – “हिमाचल को समृद्ध बनाने का सपना”, विपक्ष से भी मांगा सहयोग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में आए लोगों के साथ अपना 62वां जन्मदिन मनाया।

ढोल और नगाड़ों की स्वर लहरियों के साथ पारम्परिक परिधानों में सजे उत्साहित लोगों ने ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ आयु के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की और केक काटा।

शिमला में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवार और समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन, बोले – हिमाचल को समृद्ध बनाने का सपना,विपक्ष से भी मांगा सहयोग।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में परिवार और समर्थकों के साथ 62वाँ जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर CM सुक्खू ने कहा कि उनका सपना साल 2032 तक हिमाचल को समृद्ध प्रदेश बनाने का है। उन्होंने हिमाचल के हितों की केंद्र के सामने पैरवी करने के लिए विपक्ष से भी सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले साल सरकार ने राजनीतिक आपदा का सामना किया। प्रदेश की जनता से उन्हें सहयोग मिला और विधानसभा में उनकी संख्या 40 पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि संयोग से उनके जन्मदिन के मौके पर आज बजट पास होना है।

हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह काम कर रहे हैं। चुनौतियां बहुत हैं लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।

सरकार के फैसलों में प्रदेश की जनता का सहयोग मिल रहा है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है इससे हिमाचल के ग्रामीण और बागवान समृद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश को अधिकार नहीं मिल रहे हैं।40 साल के बाद भी चंबा के बैरा सोल प्रोजेक्ट से उन्हें केवल 12 फ़ीसदी मुफ्त बिजली मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को उठाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरा सोल प्रोजेक्ट को लेकर NHPC को चिट्ठी लिखी गई है।

हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हिमाचल को साल 2025 तक समृद्ध प्रदेश बनाने का सपना है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रिज पर राज्य युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया।


 इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मॉल रोड हिमाचल प्रदेश सचिवालय  से जागरूकता वॉकथॉन का शुभारंभ किया, मालरोड़ होते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में इसका समापन हुआ।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड ने यह आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने हलवा भी वितरित किया। मुख्यमंत्री इस वॉकथॉन में भाग लेते हुए ओक ओवर तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में व्याप्त अन्य बुराईयों के प्रति जागरूक करना है।


कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायकगण संजय रत्न, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, अजय सोलंकी, आशीष बुटेल, अनुराधा राणा, कैप्टन रणजीत सिंह और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह महा सचिव अनूप कुमार सकलानी, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, महा सचिव कमल कृष्ण शर्मा और संघ के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विधान सभा अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री को 62वें जन्म दिवस की बधाई।

हि0 प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को उनके 62वें जन्म दिवस की बधाई दी है।

अपने बधाई सन्देश में विधान सभा अध्यक्ष ने ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू की दीर्घायू की कामना करते हुए कहा कि वह एक नेक दिल इन्सान हैं तथा गरीबों, पीड़ितों, दलितों तथा असहाय के मसीहा हैं।

पठानियां ने कहा कि ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू एक मध्यम वर्गीय परिवार से निकले नेता हैं तथा जीवन में संघर्ष  और कठिन परिश्रम से इस महत्वपूर्ण पद पर पहुँचे हैं।

पठानियां ने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू जिस भी पद पर रहे हैं उसे उन्होने अपनी अपार इच्छा शक्ति, दृढ़ निश्चय तथा उदारता का इस्तेमाल करते हुए निभाने का अटूट प्रयास किया है जिसमें उन्हें सराहनीय सफलता मिली है।

पठानियां ने कहा कि दिसम्बर 2022 में चौथी बार विधान सभा का सदस्य चुने जाने के बाद ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू 11 दिसम्बर, 2022 को प्रदेश के 7वें  मुख्यमंत्री बने तथा आज प्रदेश उनके काबिल नेतृत्व में विकास के शिखर की ओर  अग्रसर है तथा हिमाचल को एक समृद्व तथा स्वावलम्बी राज्य बनाने में प्रयासरत हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पारित, 25 हजार युवाओं को नई नौकरियां

Wed Mar 26 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने 26 मार्च 2025 को ₹58,514 करोड़ के बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2025 पेश किया, जिसे सदन ने दोपहर 3:28 बजे मंजूरी दी। इस विधेयक के पारित होने के बाद, सरकार राज्य […]

You May Like

Breaking News