IMG-20240928-WA0004
IMG-20240928-WA0004
previous arrow
next arrow

मॉनसून में हिमाचल के HPTDC होटलों में मिलेगी 40% तक की छूट, 15 सितंबर तक होगा मानसून ऑफर…

IMG-20240928-WA0003
IMG_20241012_102135
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी हो गई है। ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मॉनसून सीजन में हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में पर्यटकों को छूट दी है।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि मानसून की बारिश के चलते पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

पर्यटकों का रुख हिमाचल की ओर हो इसके लिए मानसून ऑफर दिया गया है। यह छूट 20 से 40 फ़ीसदी तक की है और निगम के करीब 45 होटलों में लागू रहेगी जिसकी अधिसूचना 2 जुलाई से हो गई है।

डिस्काउंट की यह अवधि 15 जुलाई 2024 से 15 सितंबर 2024 तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इस ऑफर का लाभ पर्यटक बुकिंग करवाने पर ले सकते हैं।

चुनावों के चलते पर्यटकों की आमद में कमी जरूर आई थी लेकिन जून में पहले की तुलना में काफी पर्यटकों ने शिमला, मनाली, चायल सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए पहुंचे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

जुलाई के अंत तक सभी पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड होंगे उपलब्ध- DC

Wed Jul 3 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत जिन श्रमिकों के राशन कार्ड अभी तक नहीं बने है, उन्हें इस माह के अंत तक राशन कार्ड जारी किए जाएं, ताकि श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया […]

You May Like

Breaking News