खेल विभाग ने 102 पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए जारी की पुरस्कार राशि

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

युवा सेवा एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 65 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 22 जनवरी, 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए यह राशि जारी की गई है।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा इस राशि का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आवेदनकर्ता खिलाड़ी पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित जिला के खेल अधिकारी से सम्पर्क करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिके हुए आशीष शर्मा "बहरूपिया", लोगों का स्वाभिमान BJP को बेचा, इन्होंने ही रची थी "धूमल को हराने" की साजिश- सुक्खू

Sat Jul 6 , 2024
एप्पल न्यूज, हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ पुष्पिंदर वर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने गसोता, अमनेड़, बजूरी व हमीरपुर टाउन हॉल में वोट की अपील करते हुए कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को पूरा मान-सम्मान दिया। […]

You May Like