दुःखद- बमटा में विवाह समारोह से लौटते समय खिड़की में गिरी कार, छैला के 3 युवकों की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चौपाल

रविवार शाम चौपाल से ठियोग आ रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ठियोग के छैला के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर नम्बर HP09C -7828 मड़ावग रॉड पर खिड़की के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे 3 लोग सवार थे और तीनों की ही मौत हो गई। मृतकों में चरैल छैला निवासी रमेश, सुरेश और संजू शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि बीते दिन तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चौपाल क्षेत्र के बमटा गांव गए थे। जहां से वे 6- 7 बजे वापस घर निकले थे। शाम करीब 5.30 वजे पुलिस थाना चौपाल में हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना से टीम मौके पर पहुंची और दुर्घनाग्रस्त वाहन से तीनों के शव निकले।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के चुरट नाला में जीप दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौके पर मौत 1 घायल

Mon Nov 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में ढली थाना के अंतर्गत एक टाटा सूमो जीप (एचपी-01एम-2489) अनियंत्रित होकर क्टोब 500 मीटर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है जिसेउपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। […]

You May Like

Breaking News