RD कश्यप और करनैल राणा बने हिमाचल भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने संगठन के विस्तार हेतु 2 नियुक्तियां की है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्वालामुखी मंडल से संबंध रखने वाले लोकप्रिय गायक करनैल राणा को हिमाचल प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

यह प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को लेकर अनेक गतिविधियों में कार्य करता है। करनैल राणा ने कल भाजपा कार्यसमिति के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी उनके साथ वन मंत्री राकेश पठानिया एवं पूर्व मंत्री रविंद्र रवि उपस्थित रहे थे।

इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है इस प्रकोष्ठ की समाज मे अहम भूमिका है । अब भारतीय जनता पार्टी के कुल मिला के 16 प्रकोष्ठों का गठन हो चुका है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की इन नियुक्तियों से भाजपा को प्रदेश में बल मिलेगा और भाजपा का कार्य सुदृण रूप से आगे बढ़ेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाचन के गुड़ाहरी में 44 करोड़ से बनेगा अटल आदर्श विद्यालय, MLA विनोद कुमार ने भूमि पूजन कर किया कार्य आरम्भ

Sat Jul 3 , 2021
देव कमरुनाग के खुण्ड़ा में हेलिपैड के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख की मिली स्वीकृति, स्थानीय जनता में ख़ुशी एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी नाचन विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाहरी (ग्राम पंचायत चच्योट) में नाचन के विधायक विनोद कुमार ने” अटल आदर्श विद्यालय” का विधिवत भूमिपूजन कर कार्य […]

You May Like