file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

नाचन के गुड़ाहरी में 44 करोड़ से बनेगा अटल आदर्श विद्यालय, MLA विनोद कुमार ने भूमि पूजन कर किया कार्य आरम्भ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

देव कमरुनाग के खुण्ड़ा में हेलिपैड के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख की मिली स्वीकृति, स्थानीय जनता में ख़ुशी


एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

नाचन विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाहरी (ग्राम पंचायत चच्योट) में नाचन के विधायक विनोद कुमार ने” अटल आदर्श विद्यालय” का विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल आदर्श विद्यालय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से लगभग 44 करोड़ की लागत से एक विशाल भवन का निर्माण किया  जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जँहा पूरा प्रदेश भर में विकास के नये आयाम स्थापित किए जा रहे है वंही नाचन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों में करोड़ों रुपए की स्कीमों से नाचन में विकास शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है चाहे सड़कों की बात हो, शिक्षा, स्वास्थ्य हो या टूरिज्म की बात हो नाचन में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
इस मौके पर मंडल महामंत्री सोहन सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री हुक्म सिंह ठाकुर, मुकेश चंदेल वाइस चेयरमैन जिला परिषद, मनोज शर्मा, कमल किशोर, दीनू पहाड़ियां, मनोज ठाकुर, पंकज ठाकुर,रविन्द्र राणा, SDM गोहर अनिल भारद्वाज, BDO निशांत शर्मा, डिप्टी डारेक्टर शिक्षा विभाग, Xen.PWD रमेश खालसा, थाना प्रभारी गोहर सुरम सिंह धीमान व चच्योट पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस सेवादल को भारत में संगठन निर्माण के लिए मिला पहला स्थान, केन्द्र व प्रदेश सरकार की कुनीतियों से आम जनता को करवाएं अवगत- लालजी देसाई

Sat Jul 3 , 2021
कांग्रेस सेवादल की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ने उप-चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीतिएप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त ने वीरवार प्रातः ध्वजवंदन कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेस सेवादल […]

You May Like

Breaking News