हिमाचल कांग्रेस सेवादल को भारत में संगठन निर्माण के लिए मिला पहला स्थान, केन्द्र व प्रदेश सरकार की कुनीतियों से आम जनता को करवाएं अवगत- लालजी देसाई

कांग्रेस सेवादल की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ने उप-चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति
एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त ने वीरवार प्रातः ध्वजवंदन कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष ने संजय दत्त को चरखा भेंट कर बैठक की शुरूआत की।

बैठक के दौरान संजय दत्त ने कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों, आगामी उपचुनाव व विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया व कहा कि कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी बूथ स्तर पर लोगों को एकजुट कर लोगों तक केन्द्र व प्रदेश सरकार की कुनीतियों से आम जनता को अवगत करवाने के बारे में कहा ताकि प्रदेश में फिर से 2022 कांग्रेस पार्टी की सरकार को सत्ता में लाया जा सके।
इसके पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राम विलास रावत के राजीव भवन शिमला आगमन पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा व सेवादल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने लालजी देसाई व राम विलास रावत को स्मृति चिन्ह व चरखा भी भेंट किया।
जिसके पश्चात लालजी देसाई ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पिछले एक साल की गतिविधियों व कोविड-19 में हो रहे जनसेवा के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

लालजी देसाई ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन निर्माण के लिए देशभर में पहला स्थान मिला है, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व स्वयंसेवक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए आने वाले समय में प्रशिक्षण सत्र को अनिवार्य किया जाएगा।

वहीं प्रदेश में हरेक बूथ स्तर पर सेवा मंडल का गठन कर कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर आने वाले उपचुनाव व संकल्प विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कार्य कर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, संतराम धीमान, महासचिव गोपाल शर्मा, बलदेव ठाकुर, मनोहर लाल कौंडल, ऊषा मेहता, संजय भंडारी, विजय कुमार सहित प्रदेश के लगभग सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व ब्लाॅक अध्यक्षों सहित प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर व प्रदेश, जिला व ब्लाॅक  महिला सेवादल के संगठक व पदाधिकारी, प्रदेश यंग ब्रिगेड़ संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू सहित यंग ब्रिगेड़ के प्रदेश के पदाधिकारी, जिला संयोजक व ब्लाॅक संयोजक उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बेटे अभिषेक की याद में शिमला में घर का एक भाग ब्रह्मकुमारी मेडिटेशन केंद्र को किया दान

Sat Jul 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला माता पिता ने नया घर बनाया तो बहुत सुंदर सपने देखे। वो थे अपने इकलौते बेटे के उज्ज्वल भविष्य के। इस घर में बेटे का परिवार का बसेगा, किलकारियां गूंजेंगी और हर ओर रौनक होगी। अपने बुढ़ापे के सहारे के साथ खुशी खुशी जीवनयापन होगा। लेकिन ये […]

You May Like

Breaking News