file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने रूप सिंह धूमल के निधन पर किया शोक व्यक्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष एवं संत ग्रुप के अध्यक्ष रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई थे। उनका लंबी बीमारी के बाद गत रात्रि उनका निधन हो गया।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने में रूप सिंह धूमल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह की कांग्रेसियों को सलाह- भितरघात करने वालों से रहें सचेत

Wed Jun 14 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भितरघात करने वालों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा है कि जो नेता या कार्यकर्ता संगठन को कमजोर करने या उसके आदेशों की अवहेलना करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ  कड़ी कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News