परिणाम घोषित होने के 5 माह बाद भी नियुक्ति की बाट जोह रहे शास्त्री, नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ न  हुई तो परिवार सहित अनशन पर बैठेंगे

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्माआनी

-प्रदेश सरकार द्वारा अधीनस्त चयन बोर्ड के द्वारा ली गई शास्त्री पोस्ट कोड 813 के 582 की परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों की नियुक्ति  अभी तक अधर में लटकी हुई है। जबकि अंतिम परिणाम को निकले हुए 5 महिने बीत चुके हैं ।  नियुक्ति में हो रही देरी के चलते अब हताश शास्त्री अभ्यर्थियों ने परिवार सहित अनशन पर बैठने का मन भी बना लिया है।

अपनी मांग को लेकर कुल्लू लाहौल चंबा सहित अन्य जिलों से चयनित सभी शास्त्री अभ्यर्थियों ने  शिक्षामन्त्री गोबिंद सिंह ठाकुर  और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से 7 वीं बार शिमला में मुलाकात की और  अपनी नियुक्ति के लिए गूहार लगाई ।

उनका कहना है कि पहले की तरह उन्हें इस बार भी शिक्षा मन्त्री से आश्वासन ही मिला है ।  ऐसे में उन्होंने चेताया है कि यदि  2 सप्ताह के भीतर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया  के लिए सरकार ने हरी झंडी नहीं दिखाई तो वे परिवार सहित  अनशन पर  बैठ जाएंगे।

इस दौरान चयनित अभ्यर्थी संजय.हीरालाल.विकास.पूजा. नामित,.सुरेश.संदीप.अमित.किरण.मीरा.स्तीजा . व कृष्णा सहित अन्य कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली में गांधी -हिमाचल में वीरभद्र परिवार 'कांग्रेस' पर हावी, अध्यक्ष को कार्यकारिणी बनाने का भी अधिकार नहीं दिया- भाजपा

Thu Apr 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रतिभा सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने और कार्यकारी अध्यक्ष बनाने को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने निशाना साधा है और कांग्रेस को परिवारवाद की पार्टी करार दिया है। कांग्रेस के भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी करण नंदा […]

You May Like

Breaking News