पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं, हिमाचल के कर्मचारी तपोवन विधानसभा में करेंगे सरकार का घेराव

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की राजस्थानी बैठक का आयोजन टांडा मेडिकल कॉलेज में किया गया जिसमें अलग-अलग जिला प्रधान राज्य कार्यकारिणी सदस्य और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा की हिमाचल के 120000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

जेसीसी बैठक में एनपीएस कर्मचारियों को सिर्फ 2009 की अधिसूचना से संतुष्ट करने की कोशिश की गई है जोकि एनपीएस का ही पाठ है राज्य अध्यक्ष ने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र में हिमाचल के 120000 कर्मचारी 11 दिसंबर को सरकार का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री को 2018 में किया गया पेंशन बहाली का वायदा याद दिलाएंगे।

राज्य अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर मरने वाली पेंशन नहीं बल्कि जीने वाली पेंशन चाहिए क्योंकि एनपीएस के तहत मात्र 1000 से 15 सो रुपए पेंशन मिल रही है जबकि एक हारा हुआ विधायक 80000 पेंशन ले रहा जोकि सरासर अन्याय है।

इस अवसर पर संगठन के फाउंडर मेंबर नरेश ठाकुर ने कहा की पिछले 4 साल से एनपीएस कर्मचारियों ने कहां कहां धरने नहीं दिए परंतु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी अब 2009 की अधिसूचना जारी कर कर्मचारियों को भद्दा मजाक किया गया है। कर्मचारियों को मरने वाली नहीं जीने वाली पेंशन की जरूरत है।

इस अवसर पर महासचिव भरत शर्मा ने संगठन के पिछले 2 सालों के प्रयासों की जानकारी सभी कर्मचारियों को दी इस बैठक में कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मिन्हास के साथ हमीरपुर जिला प्रधान राकेश कुमार चंबा जिला प्रधान सुनील जरियाल कुल्लू जिला प्रधान विनोद डोगरा मंडी जिला प्रधान लेखराज बिलासपुर जिला प्रधान राजेंद्र बर्मन सोलन जिला प्रधान अशोक ठाकुर सिरमौर जिला प्रधान विरेंद्र जैन टू किन्नौर जिला प्रधान बलदेव कटोच शिमला जिला प्रधान खुशाल शर्मा सिरमौर महासचिव राज्य राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव बैद्य मंडी महिला विंग प्रधान मंजुला वर्मा कुल्लू महिला विंग प्रधान निशा वर्मा राज्य महिला विंग उपाध्यक्ष मोनिका राणा राज्य महिला विंग महासचिव ज्योतिका मेहरा संगठन सचिव पूजा सब्बरवाल संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम और उनकी कार्यकारिणी शामिल रहे

Share from A4appleNews:

Next Post

चौपाल के शराड गांव में भयंकर अग्निकांड, 4 मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान, कोई जानी नुकसान नही

Mon Nov 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, चौपाल शिमला जिला में चौपाल की तहसील कुपवी के दुरदराज पंचायत धारचांदना के गांव शराड में चार मकान जलकर राख हो गये है। सूचना के अनुसार इस आगजनी से कोई भी जानी नुकसान नही हुआ है। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे के करीब पहले दुला राम […]

You May Like