IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आउटसोर्स पर भर्तियों को लेकर सचिवालय के बाहर गरजे सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,,,सचिवालय प्रशासन पर लगाए कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी आरोप,,,प्रशासन के खिलाफ हर रोज धरने की दी चेतावनी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आज सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियों पर विरोध जताया व सचिवालय प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर हररोज धरने की चेतावनी दी है।

सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेक राम शर्मा ने कहा कि सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियां की जा रही है। वह पहले भी अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई। सचिवालय के बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और यहां प्रदेश के लोग जिन्होंने सरकार बनाई है उन्हें सचिवालय में प्रवेश करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज अफसरशाही कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। जिसके बाद कर्मचारी धरने ,नारेबाजी करने के लिए मजबूर हो गए हैं वह जब तक उनकी मांगों को सुना वह माना नहीं जाता है तब तक हर रोज धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पीएम-किसान योजना के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए हिमाचल को चार पुरस्कार

Wed Feb 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार के कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश को इस योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में चार पुरस्कारों से सम्मानित किया है जिनमें एक […]

You May Like

Breaking News