ब्रेकिंग- हड़ताल पर गए कर्मचारियों को नोटिस देने पर जिला परिषद नाराज़, बोले- हमारे कर्मियों को किस आधार पर भेजे नोटिस..!

एप्पल न्यूज़, शिमला

कलम छोड़ हड़ताल पर गए जिला परिषद कर्मचारियों को नोटिस देने पर जिला परिषद नाराज़ हो गई है। प्रधान परिषद के बाद जिला परिषद भी हड़ताल पर गए कर्मचारियों के समर्थन में उतर गई है।

प्रदेश के 4 जिला के जिला परिषद अध्यक्षों ने CEO को पत्र लिख कर पूछा है कि जब जिला परिषद कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिया ही नहीं गया है तो फिर हमारे कर्मियों को किस आधार पर नोटिस भेजे जा रहे हैं..!

जिला परिषद अध्यक्ष शिमला, लाहौल स्पीति, सिरमौर और कुल्लू ने CEO को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि हमारे जिला परिषद कर्मचारियों को भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का अधिकार है। ऐसे में किसी अन्य विभाग को उन्हें नोटिस भेजने या कार्रवाई का हक नहीं

सरकार यदि कोई निर्णय लेना भी चाहे तो जिला परिषद की अनुमति के बगैर कोई निर्णय न ले।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 11 ईकोे-टूरिज्म साईट चिन्हित, एक हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित होगी पर्यटन गतिविधियां-CM

Wed Oct 18 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में ईकोे-टूरिज्म पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित की जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री ने शिमला में हिमाचल प्रदेश ईकोे-टूरिज्म सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते […]

You May Like

Breaking News