file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वॉशिंगटन एप्पल “इंपोर्ट ड्यूटी” घटाने के मामले पर भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष आमने-सामने, प्रतिभा बोलीं हिमाचल के बागवानों की जगह अमेरिकी सेब की चिंता कर रहा केंद्र, बिंदल ने कहा जूठ फ़ैला रही कांग्रेस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अमेरिका के वाशिंगटन सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के मसले ने प्रदेश में एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हिमाचल दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी और सुप्रिया श्रीनेत के बयान के बाद मामला गर्म है।

इसमें राजनीति का तड़का भी लग चुका है। जिसके बाद अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है।

एक और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने अमेरिका के वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर केंद्र पर हमला बोला ।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार बागवानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही और सड़के खोलने में जुटी है ताकि प्रदेश का बागवान फल मंडियों तक अपना सेब पहुंचा सके।

लेकिन बड़े दुख की बात है कि केंद्र सरकार हिमाचल के बागवानो की चिंता करने की बजाय अमेरिकी सेब की चिंता करने में लगी हुई है और आपदा के समय में इम्पोट ड्यूटी घटा रही है।

उधर भारतीय जनता पार्टी के के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

राजीव बिंदल ने प्रियंका गांधी से लेकर सुप्रिया श्रीनेत तक कांग्रेस नेताओं को लपेटे में लेते हुए कहा कि न जाने कब इंपॉर्टेंट ड्यूटी 50% से 35% पर पहुंच गई और फिर 15% पर पहुंच गई।

राजीव बिंदल ने इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की खबरों का खंडन करते हुए कांग्रेस पार्टी पर असत्य फैलाने का आरोप लगाया और झूठ ना बोलने की नसीहत भी दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचेंगे प्राकृतिक खेती उत्पाद

Wed Sep 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शुक्रवार से शिमला शहर के लोगों को प्राकृतिक खेती उत्पाद मिलना शुरू हो जाएंगे। ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ के तहत उपभोक्ताओं को उनके घर के आसपास ही रसायन रहित फल-सब्जी एवं अन्य उत्पाद मिल सकें इसके लिए पायलट आधार पर मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई […]

You May Like

Breaking News